{"_id":"67d29236606b583be70495e4","slug":"video-abir-gulal-flew-in-abundance-on-seri-stage-in-rangotsav-mandi-people-danced-to-the-tune-of-dj-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रंगोत्सव मंडी में सेरी मंच पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे की धुन पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रंगोत्सव मंडी में सेरी मंच पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे की धुन पर झूमे लोग
इस बार हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी में ‘रंगोत्सव मंडी 2025’ के रूप में आयोजित भव्य होली उत्सव में पारंपरिक और आधुनिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। सेरी चानणी मैदान में इस उत्सव को शिक्षाविद धर्मेंद्र राणा, युवा व्यापारी दीप कपूर और सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस दाैरान डीजे की धुनों पर रंगों की बरसात हुई और युवाओं ने जोश व उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस दाैरान खूब अबीर-गुलाल उड़ा। रंगोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सादी वर्दी और ड्यूटी वर्दी में पुलिसकर्मी पूरे आयोजन पर नजर रख रहे हैं। चौहटा से विक्टोरिया के बीच यातायात वन-वे किया गया। बाइक पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सेरी चानणी मैदान में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और शांति और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।