{"_id":"6a23f9136815bd135900ec9f","slug":"video-body-of-horticulture-college-student-found-under-suspicious-circumstances-in-ganai-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चैलचौक के गणई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बागवानी कॉलेज के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चैलचौक के गणई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बागवानी कॉलेज के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल के नेहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गणई में कमरे के भीरत एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान देवन ठाकुर(25) पुत्र कुलदीप ठाकुर, निवासी सुंगल पालमपुर के रूप में हुई है। देवन ठाकुर बागवानी कॉलेज थुनाग स्थित गुड़ाहरी में अंतिम वर्ष का छात्र था। जानकारी के अनुसार देवन ठाकुर फरवरी से ग्राम पंचायत गणई के एक निजी मकान में किराये पर अकेला रह रहा था। सुबह उसकी माता ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है और कमरे में जाकर उसकी कुशलक्षेम जांचने का आग्रह किया। जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजे को जोर से हिलाने पर वह खुल गया, जहां देवन ठाकुर अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना तुरंत गोहर पुलिस को दी गई तथा परिजनों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलें लगाना उचित नहीं होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।