{"_id":"6a365a8c84b241db950a1320","slug":"video-election-for-the-chairperson-and-vice-chairperson-of-the-dharampur-panchayat-samiti-postponed-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, अब 27 जून को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, अब 27 जून को होगी बैठक
धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को निर्धारित बैठक बिना किसी परिणाम के स्थगित कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि पंचायत समिति के 20 निर्वाचित सदस्यों में से एक भी सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुआ, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया था। चुनाव को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं और भाजपा तथा कांग्रेस समर्थित सदस्यों के बीच अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर जोरदार जोड़-तोड़ की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, निर्धारित समय पर जब बैठक शुरू होने का समय आया तो पंचायत समिति का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। सभी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धर्मपुर बालम राम ने बताया कि पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव के लिए 27 जून की नई तिथि निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।