{"_id":"698c769a46a8fcd901089212","slug":"video-irbn-pandoh-celebrated-its-20th-raising-day-dig-took-the-salute-at-the-parade-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआरबीएन पंडोह ने मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस, डीआईजी ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरबीएन पंडोह ने मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस, डीआईजी ने ली परेड की सलामी
थर्ड इंडियन रिजर्व पुलिस बटालियन(आईआरबीएन) पंडोह ने अपना 20वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर सेंट्रल पुलिस रेंज मंडी के डीआईजी राहुल नाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पुलिस जवानों की ओर से निकाली गई परेड़ की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने थर्ड बटालियन पंडोह के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से दी जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 और 2017-18 में इस बटालियन को दो बार बेस्ट बटालियन का सम्मान प्राप्त हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बटालियन अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर इस अवार्ड को फिर से हासिल करके एक नया मुकाम छुएगी। इस मौके पर थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बटालियन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एसपी विजिलेंस साक्षी वर्मा और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।