{"_id":"69d103468e4389578b028a11","slug":"video-jairam-thakur-says-ousting-the-incompetent-sukhu-government-is-the-bjps-sole-objective-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर बोले- निक्कमी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकना भाजपा का एक मात्र लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर बोले- निक्कमी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकना भाजपा का एक मात्र लक्ष्य
हिमाचल में भाजपा का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश की निक्कमी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह बात मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। जयराम ठाकुर ने आगामी 6-7 अप्रैल को मंडी में आयोजित होेने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर हर जगह जनहित की बात करते हुए सरकार को घेरने का सफल प्रयास किया है। प्रदेश सरकार की जो जनविरोधी नीतियां हैं उससे प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है। यही कारण है कि आने वाले समय में कांग्रेस को अपनी कारगुजारियों के चलते करारी हार का सामना करना पड़ेगा और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के इस लक्ष्य को लेकर आगामी कार्यसमिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करके सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।