Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Grand Procession at Baba Balak Nath Temple in Pandoh During the Month of Chaitra; Entire Region Immersed in Devotion
{"_id":"69c9116d4cb4aea539014dc1","slug":"video-mandi-grand-procession-at-baba-balak-nath-temple-in-pandoh-during-the-month-of-chaitra-entire-region-immersed-in-devotion-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह में चैत्र मास पर बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ समूचा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह में चैत्र मास पर बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ समूचा क्षेत्र
Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:17 PM IST
Link Copied
चैत्र मास के पावन अवसर पर पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के तहत आज भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे पंडोह क्षेत्र में बाबा बालक नाथ जी के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।यह शोभा यात्रा बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह से शुरू होकर पंडोह बाजार, बस स्टैंड और तीन पीपल तक निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा जी का स्वागत किया। मार्ग में दीप क्लिनिक, राजू (तीन पीपल) और अंत में सैनी परिवार द्वारा पंडोह बाजार में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी द्वारा चैत्र मास के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी, सायं 7:00 बजे भजन-कीर्तन तथा रात्रि 8:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कमेटी के सदस्यों अश्वनी पठानिया और तरुण धवन ने शोभा यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं तथा जगह-जगह स्वागत करने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर राजमहल-चावल का विशाल भंडारा भी शामिल है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इन धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में भाईचारे और एकता को भी मजबूत कर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।