सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi MLA Anil Sharma states BJP manifesto serves as a roadmap to transform the Mandi Municipal Corporation into a modern, safe, and well-organized city

Mandi: विधायक अनिल शर्मा बोले- मंडी नगर निगम को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 02:07 PM IST
Mandi MLA Anil Sharma states BJP manifesto serves as a roadmap to transform the Mandi Municipal Corporation into a modern, safe, and well-organized city
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडी नगर निगम चुनावों के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र को मंडी शहर के समग्र विकास का विजन डॉक्यूमेंट बताते हुए भाजपा नेता एवं विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य मंडी को आधुनिक, सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले पांच वर्षों में मंडी नगर निगम के विकास की ठोस कार्ययोजना है। मंडी नगर निगम भाजपा संकल्प पत्र के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया उपस्थित रहे। अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी नगर निगम का गठन भाजपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों का परिणाम था। उन्होंने कहा कि उस समय जनसंख्या मानकों की कठिनाइयों के बावजूद आबादी के क्राइटेरिया को कम कर मंडी को नगर निगम का दर्जा दिलाया गया। बल्ह, द्रंग और मंडी सदर विधानसभा क्षेत्रों के शहरी एवं कुछ ग्रामीण इलाकों को जोड़कर नगर निगम का स्वरूप तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि पहले नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 15 में से 11 सीटें जीतकर महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर भाजपा का नेतृत्व स्थापित किया था, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद नगर निगम के विकास कार्यों पर लगभग विराम लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ वर्ष के भीतर कांग्रेस सरकार ने मंडी नगर निगम को संसाधनों और स्टाफ की भारी कमी में धकेल दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी शहर के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए। इंदिरा मार्केट निर्माण, सीवरेज प्रणाली का विस्तार, ओहल पेयजल योजना, सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग निर्माण जैसे कार्य भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के बाद भी भाजपा ने शहर की सीवरेज और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 138 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना को स्वीकृति दिलाई। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए धर्मपुर से मंडी तक अलग ग्रिड आधारित 132 केवी सब स्टेशन लाइन विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में शहर को ब्लैकआउट जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। भाजपा के संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, स्मार्ट ट्रैफिक, पार्किंग, पर्यटन, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सफाई व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है। संकल्प पत्र में मंडी शहर में AI आधारित हाई रेजोल्यूशन CCTV नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, महिला सुरक्षा तंत्र, पिंक टॉयलेट, आपदा प्रबंधन और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा मंडी को “शिव नगरी” और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करेगी। शिवधाम परियोजना को आगे बढ़ाने, रिवर फ्रंट विकास, हाई स्पीड एलिवेटर और विरासत संरक्षण योजनाओं के माध्यम से मंडी को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बाईपास निर्माण, इंटरसेप्ट पार्किंग हब और बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण और चौड़ी सड़कों के साथ व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भाजपा पहले से कार्य कर रही है। अनिल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नगर निगम के लिए पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और सुपरवाइजरों की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए और केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं का भी पूर्ण लाभ नहीं लिया जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडी नगर निगम के लिए 105 करोड़ रुपये की अर्बन चैलेंज फंड परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम और आधुनिक शहरी प्रबंधन प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है। भाजपा संकल्प पत्र में युवाओं के लिए मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई, आधुनिक पुस्तकालय, कौशल विकास मेले, स्वच्छ मंडी अभियान, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, वरिष्ठ नागरिक सुविधाएं और विरासत संरक्षण अभियान जैसी योजनाएं भी शामिल की गई हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट से लेकर चौहट्टा सौंदर्यीकरण तक भाजपा सरकार की विकासात्मक सोच आज भी मंडी शहर की पहचान बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा के विकास मॉडल और विजन पर भरोसा जताते हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा को पुनः विजय दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: प्रतीक यादव की रहस्यमयी हालत में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव

13 May 2026

जालंधर में ATM तोड़कर लूट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026

लुधियाना में आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई

13 May 2026

मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में

13 May 2026

फिरोजपुर शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक कैफे की दुकान में लगी आग

विज्ञापन

लखनऊ: प्रतीक यादव की संदिग्ध हालातों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित हुए

13 May 2026

फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर

विज्ञापन

Ujjain: अपरा एकादशी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मोगरे के हार से हुआ श्रृंगार, मंदिर में गूंज उठा जय महाकाल

13 May 2026

Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2026

Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर

13 May 2026

मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

13 May 2026

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

13 May 2026

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

12 May 2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed