{"_id":"699d68bfcdc26829590ab81d","slug":"video-mandi-organizations-expressed-gratitude-to-dc-mandi-for-organizing-the-grand-shivaratri-festival-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए संस्थाओं ने जताया डीसी मंडी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए संस्थाओं ने जताया डीसी मंडी का आभार
नामधारी संगत मंडी और जनमानस उत्थान समिति ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए बधाई देकर सम्मानित किया। नामधारी संगत मंडी के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह और जनमानस उत्थान समिति के अध्यक्ष टीएल चंदेल ने कहा कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने इस बार शिवरात्रि को जिस भव्यता से आयोजन किया, ऐसा आयोजन इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश-विदेश की संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली, जिससे महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप का पता चला। इन्होंने कहा कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन जिला के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और आपदा के समय भी इन्होंने जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम करके एक मिसाल कायम की है। इन्होंने डीसी मंडी का आभार जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई। बता दें कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने कुछ अहम कदम उठाए थे जिसमें देवी-देवताओं के बैठने की उचित व्यवस्था, हेरिटेज वॉक, इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ और साहित्य उत्सव सहित कई आकर्षक आयोजन लोगों को खूब पसंद आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।