{"_id":"69aa94537c9d2a7d9a03e081","slug":"video-mandi-road-safety-club-organizes-quiz-competition-in-ladbhadol-college-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा महाविद्यालय लडभड़ोल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा महाविद्यालय लडभड़ोल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:16 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इसके अंतर्गत दीपिका और प्रिया प्रथम स्थान पर सचिन व साहिल द्वितीय स्थान पर तथा गुंजन तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पूरे सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपिका तथा फरहान को वेस्ट वलंटियर के तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।