Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Sub-division level Independence Day celebrations will be held with great pomp at Jawahar Park Sundernagar
{"_id":"6a745028bd6ae2e03e04cb41","slug":"video-mandi-sub-division-level-independence-day-celebrations-will-be-held-with-great-pomp-at-jawahar-park-sundernagar-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जवाहर पार्क सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जवाहर पार्क सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:43 PM IST
Link Copied
उपमंडल सुंदरनगर का स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे जवाहर पार्क में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुंदरनगर अमर नेगी राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ मार्च पास्ट की सलामी लेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस का संदेश देंगे। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अमर नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस, पूर्व सैनिक, एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान तथा स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त सुंदरनगर के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने समारोह स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही बताया कि समारोह के दौरान उपमंडल के स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार अंकित शर्मा, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।