{"_id":"69a6b42211cc5d2c1d07eadb","slug":"video-mandi-unbroken-langar-organised-at-gurdwara-singh-sabha-pandoh-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजाया अटूट लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजाया अटूट लंगर
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:42 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में होले मोहल्ले के पावन अवसर पर सजा गुरु का अटूट लंगर सेवा, समर्पण और श्रद्धा का अद्भुत संगम बन गया। चार दिनों तक चली इस दिव्य सेवा में संगतों का सैलाब उमड़ता रहा और पूरा गुरुद्वारा परिसर “वाहेगुरु” के जयघोष से गुंजायमान रहा। 28 फरवरी से 3 मार्च तक मणिकर्ण साहिब की यात्रा पर जा रही संगतों की सेवा हेतु यह विशेष लंगर लगाया गया। चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेका और प्रेमपूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर राजेंद्र सिंह मेहता, समाजसेवी शशि लखनपाल तथा शंकर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने उन्हें सिरोपा व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। यह पावन सेवा डेरा निर्मले तपोवन के संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा सुखविंदर सिंह भूरी वाले तथा गुरुद्वारा टाहली साहिब संतोखसर के सेवक जत्थे के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा नोलखा सुंदरनगर से बाबा शीतल दास के नेतृत्व में लगभग 30 सेवादार रोटी बनाने की सेवा में चार दिन निरंतर जुटे रहे, जबकि अमृतसर से गोलू हलवाई के नेतृत्व में 25 सेवादार दिन-रात लंगर तैयार करते रहे। मुख्य सेवादार तरलोचन सिंह उर्फ बिट्टू ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा पंडोह और क्षेत्र की संगत के सहयोग से ही यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।