{"_id":"6980832e9c6144713206d1c2","slug":"video-rakesh-jamwal-said-that-the-development-of-panchayats-has-come-to-a-standstill-due-to-the-failure-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राकेश जम्वाल बोले- प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण पंचायतों के विकास पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश जम्वाल बोले- प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण पंचायतों के विकास पर लगा विराम
सुंदरनगर विधायक एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल का कहना है कि आज प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण पंचायतों के विकास कार्यों पर विराम लगा है। अगर प्रदेश सरकार समय रहते पंचायतों के चुनाव करवा देती तो विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ता। यह बात उन्होंने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले खुराहल में महिला मंडल के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करने के बाद कही। राकेश जम्वाल ने कहा कि आज विधायक निधि को प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से रोक रखा है जिससे विधायकों को भी विकास कार्य करवाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं और यह प्रदेश सरकार को एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटने में लगी हुई है जबकि आम जनता और विकास की प्रदेश सरकार को कोई परवाह ही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।