{"_id":"69c3bcee527974c01f0a6a54","slug":"video-vocational-trainers-briefed-on-the-journey-from-work-education-to-vocational-education-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: वोकेशनल ट्रेनरों को कार्य शिक्षा से वोकेशनल शिक्षा तक का सफर बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: वोकेशनल ट्रेनरों को कार्य शिक्षा से वोकेशनल शिक्षा तक का सफर बताया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल एजुकेशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वोकेशनल ट्रेनर को कार्य शिक्षा से वोकेशनल शिक्षा तक का सफर बताया गया। इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल एजुकेशन (समग्र शिक्षा) के तहत आयोजित कार्यशाला में शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का मुख्य विषय कार्य शिक्षा से वोकेशनल शिक्षा तक के विकास और उसके महत्व पर केंद्रित रहा। अब वोकेशनल शिक्षा को अधिक व्यवस्थित और रोजगारोन्मुख बनाया गया है। इसके तहत छात्रों को विभिन्न ट्रेड्स जैसे आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर, टूरिज्म और ऑटोमोबाइल आदि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा के राज्य समन्वयक ऋषव सरस्वती, रिसोर्स पर्सन विजय शर्मा व समन्वयक डाॅ. दिनेश ने कार्यशाला में बताया गया कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छठी से ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने का प्रावधान किया गया है। इससे छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल विकसित कर सकते हैं। साथ ही स्थानीय उद्योगों और संस्थानों के साथ तालमेल कर इंटर्नशिप और ऑन द जॉब ट्रेनिंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।