{"_id":"69a6bd2e270969a8c708e8e9","slug":"video-hamirpur-gulal-was-thrown-as-soon-as-the-exam-ended-students-faces-lit-up-with-joy-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: परीक्षा खत्म होते ही उड़ा गुलाल, विद्यार्थियों के चेहरे पर रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: परीक्षा खत्म होते ही उड़ा गुलाल, विद्यार्थियों के चेहरे पर रौनक
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:24 PM IST
जिलेभर के 164 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंग्रेजी व संस्कृत की वार्षिक परीक्षा हुई। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने गुलाल लगाकर खूब होली खेली। दरअसल परीक्षाओं के चलते कल स्कूलों में अवकाश है ऐसे में विद्यार्थियों ने मंगलवार को होली मना ली। परीक्षा के के बीच होली पर्व पर रंगों से खेलते हुए बच्चों की चेहरों पर खूब रौनक दिखी। मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में विद्यार्थी अभिभावकों के साथ सुबह 9:15 बजे ही पहुंच गए थे। 9:30 बजे हूटर बजते ही विद्यार्थी परीक्षा हॉल की ओर गए। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बाटें गए। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्रों में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के प्रति प्रेरित किया। किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया। दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गेट पर पहुंचकर परीक्षा में आए हुए सवालों के बारे में चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र लेकर उनसे सवाल के बारे में पूछा। परीक्षा स्थलों पर विद्यार्थियों के लिए लाइट व पानी की उचित व्यवस्था की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।