{"_id":"6a04519c7ac8c630ba0ba08f","slug":"video-rampur-bushahr-election-personnel-trained-on-the-maintenance-of-ballot-boxes-and-polling-materials-and-the-security-of-ballot-papers-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: चुनाव कर्मियों को मतपेटियों, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा बारे दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: चुनाव कर्मियों को मतपेटियों, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा बारे दिया प्रशिक्षण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 03:55 PM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनावों को लेकर नामांकन और छंटनी प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने को लेकर चुनाव कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले चुनाव में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को मतपेटियों के उपयोग, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा सहित अन्य क्रियाकलापों के बारे में व्यापक रूप से प्रशिक्षित किया गया। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में बुधवार को चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अनमोल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारियों से चुनाव संबंधी पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने और बैलट बॉक्स की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान टीम से एक यूनिट की तरह काम करने और समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। एसपीआई आगर दास ने चुनाव प्रक्रिया के प्रशिक्षण के साथ-साथ पीडीएमएस प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर आयोजित इस पहले चरण के प्रशिक्षण शिविर में मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दिशा निर्देश दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अनमोल शर्मा ने बताया कि विकास खंड की 39 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा। चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त कर्मचारियों को मतपेटियों के उपयोग, मतदान सामग्री के रखरखाव, मतपत्रों की सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान चुनाव संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को और मजबूत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।