{"_id":"698b0da4167f642cd30fd168","slug":"video-rampur-bushahr-krasna-lab-employees-angry-over-non-payment-of-salary-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: वेतन न मिलने से भड़के क्रस्ना लैब के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: वेतन न मिलने से भड़के क्रस्ना लैब के कर्मचारी
रामपुर बुशहर खनेरी अस्पताल में दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। वेतन न मिलने से भड़के क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे हड़ताल की। अस्पताल पहुंचे मरीज टेस्ट करवाने के इंतजार में घंटों कतार में लगे रहे। वहीं कई मरीजों ने निजी संस्थानों में जाने को मजबूर होना पड़ा। क्रस्ना लैब के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण रामपुर पहुंचे सैकड़ों मरीजों को दिक्कतें पेश आई। रामपुर खनेरी अस्पताल में क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने दिसंबर और जनवरी माह का वेतन न मिलने पर रोष जताया और हड़ताल का समर्थन किया। अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे तक लैब में किसी भी मरीज के टेस्ट नहीं लिए गए, जिससे मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। किन्नौर, आनी, निरमंड, ननखड़ी, कुमारसैन, लालसा और अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों को जब पता चला कि क्रस्ना लैब में टेस्ट नहीं हो रहे, तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। मरीज ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए सुबह ही अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर ने टेस्ट करने को कहा तो वे क्रस्ना लैब पहुंचे। लैब पहुंच कर पता चला की लैब में किसी भी तरह के टेस्ट नहीं हो पा रहे है, जिस कारण मरीजों को दिक्कत पेश आई। दूर दराज से आए कई मरीजों को अधिक पैसे दे कर निजी संस्थानों से टेस्ट करवाने पड़े, तो कई मरीजों ने क्रसना लैब के बाहर ही टेस्ट शुरू होने का इंतजार करते रहे। लैब में टेस्ट न होने से ओपीडी में आए मरीजों और अस्पताल में दाखिल मरीजों की नियमित जांच में भी देरी से हुई। लैब के कर्मचारियों ने 11:30 से काम शुरू किया। क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने कहा कि दिसंबर और जनवरी माह का वेतन उन्हें नहीं मिला है। समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।