Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Rampur Bushahar News
›
Rampur Bushahr Modern Timber Sale Center to Open in Theog; Forest Development Corporation Vice Chairman Kehar Singh Khachi Lays Foundation Stone
{"_id":"69c663938b6100af130037be","slug":"video-rampur-bushahr-modern-timber-sale-center-to-open-in-theog-forest-development-corporation-vice-chairman-kehar-singh-khachi-lays-foundation-stone-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: ठियोग में खुलेगा आधुनिक लकड़ी विक्रय केंद्र, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: ठियोग में खुलेगा आधुनिक लकड़ी विक्रय केंद्र, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रखी आधारशिला
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:31 PM IST
Link Copied
ऊपरी शिमला क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए ठियोग के भराड़ा पंचायत में लकड़ी विक्रय केंद्र (डिपो) की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने विधिवत भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। केहर सिंह खाची ने कहा कि ठियोग में डिपो का निर्माण ऊपरी शिमला के लोगों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 40 साल से इस मांग को उठाया जा रहा था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार और सुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर वन निगम के अधिकारी नरेश धौलटा, कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, भराड़ा पंचायत प्रधान सोहन लाल, मनोनीत पार्षद कपिल शर्मा, रविंद्र सिंह आनंद, चेत राम शर्मा, दीप शर्मा और अशोक भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।