बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur sunda sanei road landslide safety demand shimla

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई सड़क पर सुरक्षित आवाजाही की मांग तेज, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:45 PM IST
rampur sunda sanei road landslide safety demand shimla
वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा के बाद से सुंडा-सनेई सड़क पर सफर आज भी जोखिम भरा बना हुआ है। नोग वैली सहित 12/20 क्षेत्र के हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोजाना भूस्खलन प्रभावित मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क की सुरक्षा और खोयी गांव को संभावित खतरे से बचाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दो पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डंसा और शिंगला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से मांग की कि सुंडा-सनेई सड़क और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का संयुक्त विभागीय समिति के माध्यम से वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए और स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल में डंसा पंचायत प्रधान पदमा कौंग, पूर्व प्रधान देशराज हुडन, रचोली पंचायत के उपप्रधान ज्योति लाल सानी, बीडीसी सदस्य मोरार कांत, इशा चौहान, तिलक राज और विष्णु शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि सुंडा-सनेई सड़क पर हर वर्ष बरसात के दौरान पहाड़ी से भूस्खलन होता है। इससे सड़क पर लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरते रहते हैं। यह मार्ग नोग वैली सहित 12/20 क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। बावजूद इसके, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 की भारी बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है। रोजाना स्कूली बच्चे, कर्मचारी और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ठीक नीचे रचोली पंचायत का खोयी गांव स्थित है। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण गांव के लोगों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद सुरक्षा संबंधी स्थायी कार्य नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व प्रधान देशराज हुडन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संयुक्त विभागीय समिति बनाकर वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर स्थायी समाधान निकाला जाए। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्या गंभीर है और इसका स्थायी समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग और ज्ञापन को उपायुक्त शिमला के समक्ष रखा जाएगा ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab: कपूरथला में बेडरूम-बाथरूम के नीचे शराब का टैंक बनाकर हो रही थी तस्करी

फरीदाबाद का लाल दीपांशु वियतनाम में जीता स्वर्ण पदक, घर पर जश्न का माहौल

31 Jul 2026

सावन के शुक्रवार पर वरसिद्धि माता मंदिर में जुटीं महिलाएं, सामूहिक पूजा में मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

31 Jul 2026

VIDEO: गांव में सफाई की कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, सफाईकर्मी भेजेंगे लाइव लोकेशन

31 Jul 2026

VIDEO: कलुआराम मंडी नहीं कराई बंद, व्यापारी देंगे धरना

31 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: पीएम सूर्य घर योजना में पेंडेंसी न रखें बैंक, एक सप्ताह में करें निस्तारण

31 Jul 2026

रोहतक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों का नारनौल में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी गई विदाई

विज्ञापन

फिरोजपुर में शहीद ऊधम सिंह के बुत पर पुष्पमाला अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Kalka-Shimla Railway: कालका-शिमला रेललाइन के सभी स्टेशन होंगे हाईटेक, CCTV निगरानी में रहेगा पूरा परिसर

31 Jul 2026

कांग्रेस में जॉइनिंग पर सियासी संग्राम, गहलोत-डोटासरा विवाद ने पकड़ी रफ्तार

31 Jul 2026

कानपुर: लाखों की लागत से बना खेल मैदान बदहाल, झाड़ियों में गुम हुई खिलाड़ियों की उम्मीदें

31 Jul 2026

फिरोजपुर की विकास कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद, लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

VIDEO: शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 13वां दीक्षांत समारोह, राष्ट्रगीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

31 Jul 2026

VIDEO: टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल

31 Jul 2026

Video: हल्द्वानी-पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते बड़ा गोला नदी का जलस्तर

31 Jul 2026

Shimla: महिला पुलिसकर्मियों के उत्पीड़न के आरोपों पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सरकार से कार्रवाई की मांग

31 Jul 2026

VIDEO: सावन के दूसरे दिन शिवभक्ति में डूबे भक्त, जयकारों से गूंजे शिवालय, भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक

31 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्रों को डिग्री वितरित की

31 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुए शिक्षक

31 Jul 2026

VIDEO: दीक्षांत समारोह: कुलपति जेपी सैनी ने कार्यक्रम को किया संबोधित, कही ये बातें

31 Jul 2026

VIDEO: दीक्षांत समारोह: पदक पाने वाली कुल विद्यार्थियों में 75 प्रतिशत बेटियां, मंत्री रजनी तिवारी ने दी बधाई

31 Jul 2026

VIDEO: दीक्षांत समारोह: उच्च प्राथमिक विद्यालय भैस्वारा के बच्चों ने जल संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया

31 Jul 2026

VIDEO: दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने नए ऑफिस का किया उद्धाटन

31 Jul 2026

VIDEO: डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन

31 Jul 2026

पठानकोट में टैंकर में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत

Delhi: जंतर-मंतर हिंसा का सच! घायल जवानों के परिवारों का छलका दर्द

31 Jul 2026

हरियाणा, राजथान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में थी हांसी की साइकिल की डिमांड, मांग घटने से बढ़ी उद्योग की चिंता

31 Jul 2026

27 घंटे से टंकी पर डटे छात्र, सरकार को 2 घंटे का अल्टीमेटम... अब आमरण अनशन की चेतावनी

31 Jul 2026

कानपुर: जहरीला पदार्थ खाने से 5 कुत्तों और नंदी की मौत, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

31 Jul 2026

Mandi News: हल्की बारिश में ही नागचला डायवर्जन बना तालाब, पानी के बीच से गुजरने को मजबूर वाहन चालक

31 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed