{"_id":"69a2ada861d728470605391e","slug":"video-sdm-said-tourism-activities-will-get-a-boost-by-publishing-a-coffee-table-book-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बोले- कॉफी टेबल बुक को प्रकाशन से पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम बोले- कॉफी टेबल बुक को प्रकाशन से पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन
कॉफी टेबल बुक के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बैठक में यह बात कही। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर, जिला स्तरीय फाग मेला रामपुर, जिला स्तरीय दशहरा मेला सराहन और जिला स्तरीय देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मेला नोगली से संबंधित कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन के संबंध में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में इन प्रमुख मेलों एवं त्योहारों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक जानकारी के व्यवस्थित संकलन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मेलों के इतिहास, आयोजन की परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, विशेष आकर्षणों, आगंतुकों की संख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को कॉफी टेबल बुक में शामिल करने के लिए आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी एवं उच्च गुणवत्ता के छायाचित्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने देव संस्कृति से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इन मेलों के पौराणिक इतिहास से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी, लोक मान्यताएं या पारंपरिक विवरण उपलब्ध हों तो उन्हें प्रशासन को उपलब्ध करवाएं, ताकि कॉफी टेबल बुक को अधिक प्रामाणिक, तथ्यात्मक एवं समृद्ध बनाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर बीआर नेगी, मंदिर अधिकारी रामपुर बालक राम, मेला समितियों के पदाधिकारी गंगा सिंह और कृष्ण गोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।