{"_id":"698dbec6146188e5c5040f2f","slug":"video-nagendra-singh-again-became-the-head-of-the-ministerial-staff-association-district-unit-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नागेंद्र सिंह फिर बने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नागेंद्र सिंह फिर बने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई के प्रधान
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग जिला सिरमौर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन गुरुवार को नाहन में किया गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सभागार में एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान राम चंद्र की देखरेख में सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को फिर से प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रोमिला ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, साकेत कुमार को महासचिव, इंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार, राजेश शर्मा को मुख्य लेखा परीक्षक, मनीष कुमार, पवन कुमार, गुरदीप सिंह और घनश्याम को उपप्रधान बनाया गया। रुपेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दलीप कुमार, दिग्विजय पाल शर्मा और दिनेश कुमारी को संगठन सचिव, मनजीत सिंह और रामस्वरूप को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। भूपाल सिंह को अतिरिक्त महासचिव, नागिंद्र सिंह को प्रेस सचिव, चंद्र प्रकाश को कानूनी सलाहकार, सुमित कुमार, बबलू और किशन पुंडीर को संयुक्त सचिव बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती और कार्यों के अलावा लोकहित में सकारात्मक कार्य करने की शपथ ली। अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर उठाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य उपप्रधान रामचंद्र ने सरकार और विभाग के मंत्री से अधीक्षक ग्रेड दो पद खत्म न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर 50 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।