{"_id":"6a6de5b7a5b69f384d0b01e7","slug":"video-nahan-faulty-street-lights-darkness-ward-8-and-10-sirmaur-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: नाहन के कई वार्डों में गहराया अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: नाहन के कई वार्डों में गहराया अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन के विभिन्न वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय अंधेरा छाया हुआ है। शहर की कई अंदरूनी गलियों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 8 के निवासियों को हो रही है। इन वार्डों की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय पैदल आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा हो रही है।
स्थानीय निवासी राजीव, राकेश, मुकेश, किरण चौहान और पूनम चौहान ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का भी खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद नाहन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।