{"_id":"6a6dd9c1d80e0943c101a3d7","slug":"video-sirmaur-kisan-sabha-august-10-farmers-protest-nahan-meeting-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: किसानों के मुद्दों पर 10 अगस्त को सड़कों पर उतरेगी किसान सभा, राजेंद्र ठाकुर ने किया आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: किसानों के मुद्दों पर 10 अगस्त को सड़कों पर उतरेगी किसान सभा, राजेंद्र ठाकुर ने किया आंदोलन का एलान
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक में किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार का ध्यान किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।
हिमाचल किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों से कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि किसानों को कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाए, ताकि उन्हें अपनी फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते किसान संगठनों को दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनरेगा में किए गए बदलावों का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ेगा। किसान सभा की मांग है कि मनरेगा के तहत वर्ष में कम से कम 200 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके। उन्होंने केंद्र सरकार से रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर 10 अगस्त को देशभर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी किसान सभा आंदोलन करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।