{"_id":"68f0aadebda94c44b6077a2d","slug":"video-nahan-newly-appointed-district-president-of-bjym-arun-chauhan-held-a-press-conference-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने की प्रेसवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने की प्रेसवार्ता
भाजयुमो नशा मुक्त समाज के लिए कार्य करेगी। एक बेहतर समाज का निर्माण ही हमारा मुख्य लक्ष्य रहेगा। नाहन में प्रेस वार्ता के दौरान ये बात भाजयुमो सिरमौर के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण चौहान ने कही। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा हाईकमान का भी आभार प्रकट किया। अरुण चौहान ने कहा कि वह मूल रूप से गिरीपार क्षेत्र के गांव माशू के एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं और बचपन से ही मेरे मन में राष्ट्र और समाज की प्रगति की प्रबल इच्छा रही है। इसी लक्ष्य को लेकर विद्यालय शिक्षा के बाद नाहन कॉलेज में प्रवेश के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। साथ ही संघ परिवार से मेरा प्रारंभ से ही जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन से लेकर अब तक संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।