{"_id":"68d51e5f6ddc23c0a8075709","slug":"video-sirmaur-students-in-51-schools-took-proficiency-tests-under-the-stem-pilot-project-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: 51 स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिया प्रवीणता टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: 51 स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिया प्रवीणता टेस्ट
सिरमौर जिला में वीरवार को स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित सभी 51 स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट आयोजित किए गए। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर यह टेस्ट दिया। मुख्यालय नाहन में पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और शमशेर स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने यह टेस्ट दिया। इस दौरान शिक्षकों की देखरेख में यह टेस्ट आयोजित किया गया। इस टेस्ट को उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही बूथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस बूथ कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर, विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा पर प्रशिक्षित करेंगे। स्कूलों में कम उम्र से ही विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) विषयों में रूचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, सहयोग और जिज्ञासा जैसे महत्वूपर्ण कौशल को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किए गए हैं। स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 700 और जिला सिरमौर के 51 स्कूलों का चयन स्टेम शिक्षा के लिए किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर टेक्नोलॉजी आदि सिखाए जाएंगे। इस पायलेट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के मकसद से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से डाइट नाहन में दो चरणों में चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। गुरुवार को कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें चयनित 51 स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी और 11वीं व 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन मेडिकल विषय के सभी विद्यार्थी शामिल रहे। जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रीता गुप्ता व जिला समन्वयक डॉ. नम्रता जोशी ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ाना इसका मकसद है। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कोडिंग, रोबोटिक व एआर टेक्नोलॉजी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेम पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, शमशेर स्कूल नाहन, बिरला, धौण, बनकला, पंजाहल, जमटा, पुरूवाला, माजरा, कोलर, कन्या स्कूल पीपलीवाला, पल्हाड़ी, रामपुर भारापुर, मिश्रवाला, हरिपुरखोल, कुरला खड़क, हलाहां, बेचड़ का बाग, ददाहू, नघेता, गोरखूवाला, भगानी, अंबोया, बाडथल मधाना, भरोग बनेड़ी, बसाहां, नारग, देवा मानल, पुन्नरधार, भवाथी, नौहराधार, अजौली, छात्र पांवटा, कन्या पांवटा, निहालगढ़, जामनवाला, सानियों दीदग, राजगढ़, कोरग, संगड़ाह, हरिपुरधार, गलानाघाट, नैनाटिक्कर, सराहां, सतौन, शिलाई, बर्मा पापड़ी, कौलावालाभूड़, त्रिलोकपुर व मोगीनंद चयनित की गई है। इन सभी स्कूलों में वीरवार को प्रवीणता टेस्ट हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।