Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Excitement over International Women's Day celebrations in Nahan, people gathered at Chaugan ground to welcome the Chief Minister
{"_id":"69ad1c1562bdef121506dc8a","slug":"video-sirmour-excitement-over-international-womens-day-celebrations-in-nahan-people-gathered-at-chaugan-ground-to-welcome-the-chief-minister-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को लेकर उत्साह, मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए चौगान मैदान में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को लेकर उत्साह, मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए चौगान मैदान में जुटे लोग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:19 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत के लिए शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से लोग अपने निजी वाहनों और पैदल ही सभा स्थल की ओर पहुंचते नजर आए। चौगान मैदान में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से माहौल उत्सव जैसा बन गया। समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कई लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, वहीं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।