Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Filming for the OTT movie 'Drugs Deal Death' to take place in Himachal; the initiative aims to alert the youth about the adverse consequences of drug abuse
{"_id":"69fc5e2684c86d3ae701ba09","slug":"video-sirmour-filming-for-the-ott-movie-drugs-deal-death-to-take-place-in-himachal-the-initiative-aims-to-alert-the-youth-about-the-adverse-consequences-of-drug-abuse-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: हिमाचल में होगी 'ड्रग्स डील डैथ' ओटीटी फिल्म की शूटिंग, युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर उससे सचेत करने का है प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: हिमाचल में होगी 'ड्रग्स डील डैथ' ओटीटी फिल्म की शूटिंग, युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर उससे सचेत करने का है प्रयास
Ankesh Dogra
Updated Thu, 07 May 2026 03:10 PM IST
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र भी ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं। सिंथेटिक नशे का कारोबार अपनी जड़े लगातार फैला रहा है। युवाओं को इस नशे से सचेत करने के लिए हिमाचल में ओटीटी वेब सीरीज का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए कलाकारों की भर्ती के लिए ऑडिशन भी जल्द शुरू होंगे। नाहन में वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान बॉलीवुड के निर्देश विपिन कौशल ने बताया कि वेबसीरीज का नाम ड्रग्स डील डैथ.., रखा गया है। इसमें छह एपिसोड होंगे। हर एपिसोड 25 से 30 मिनट का होगा। इसके जरिये युवाओं को नशे के दुष्परिणाम दिखाकर सचेत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग नाहन और प्रदेश के दूसरे हिस्सों में होगी। कलाकारों के चयन के लिए गुन्नुघाट स्थित महक रेस्तरां के हॉल में 10 मई को ऑडिशन रखे गए हैं। इसके बाद प्रदेश के दूसरे शहरों में भी ऑडिशन होंगे। प्रेसवार्ता के दौरान स्टेपको के निर्देशक रंजित ठाकुर, अनीश सैनी, मोनू यादव, मोनिका शर्मा, अमित अत्री, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।