Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Girls' School Renamed 'PM-SHRI Government Senior Secondary School, Nahan'—CBSE Curriculum to be Implemented in All Classes, Excluding 10th and 12th Grades
{"_id":"69d4e7c1f3059bb2ab0f4aa9","slug":"video-sirmour-girls-school-renamed-pm-shri-government-senior-secondary-school-nahan-cbse-curriculum-to-be-implemented-in-all-classes-excluding-10th-and-12th-grades-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: कन्या स्कूल अब हुआ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में होगी सीबीएसई की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: कन्या स्कूल अब हुआ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में होगी सीबीएसई की पढ़ाई
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:47 PM IST
Link Copied
शिक्षा सत्र 2026-27 में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन का नाम बदलकर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन हो गया है। सीबीएसई से संबंद्ध होने के साथ ही स्कूल में सह-शिक्षा (को एजुकेशन) शुरू हो चुकी है। यानी इस शिक्षा सत्र से यहां पर पहली बार छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी दाखिला मिल रहा है।
हालांकि शुरूवाती चरण में स्कूल में दाखिला प्रक्रिया अभी सुस्त गति से चल रही है। अब तक यहां पर 225 के करीब विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। 17-18 अप्रैल तक ये आंकड़ा करीब 600 तक पहुंचने वाला है। अंतिम वर्ष भी यहां पर 581 छात्राओं ने दाखिला लिया था। हर साल ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 15 अप्रैल के बाद ही गति पकड़ती है।
विशेष बात यह है कि इस बार स्कूल में सीबीएसई की पढ़ाई शुरू की गई है। दसवीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं में सीबीएसई की पढ़ाई होगी। अगले सत्र से बोर्ड की इन कक्षाओं को भी सीबीएसई से संबंद्ध किया जाएगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने बताया कि स्कूल में सरकारी फीस स्ट्रक्चर पर ही सीबीएसई की पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक बिना ले फीस और उसके बाद लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है। स्कूल में इस वर्ष 600 के करीब अनलोरमेंट रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि स्कूल में अब तक छठी कक्षा में 74 नये बच्चों ने प्रवेश लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।