Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Incident of Animal Hide and Nails Found on House Roof in Ghutanpur Snowballs; Villagers Allege Framing as Part of a Conspiracy
{"_id":"69e5e91657dd5c2521010f0f","slug":"video-sirmour-incident-of-animal-hide-and-nails-found-on-house-roof-in-ghutanpur-snowballs-villagers-allege-framing-as-part-of-a-conspiracy-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: घुतनपुर में घर की छत से जानवर की खाल व नाखून मिलने के मामले ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: घुतनपुर में घर की छत से जानवर की खाल व नाखून मिलने के मामले ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:21 PM IST
Link Copied
चंद रोज पहले पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव के एक घर की छत्त से वन विभाग की टीम ने जानवर की खाल और नाखून बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किये थे। इस मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने इसे साजिश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। इस मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रक यूनियन के चेयरमैन शमशेर अली कासमी के नेतृत्व में नाहन में पुलिस अधीक्षक से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में सभी समुदाय के 100 से अधिक लोग शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पहले 15 अप्र्र्र्र्र्र्रैल को सुबह 4 बजे मुश्ताक अली के घर की तलाशी ली। संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान पातलियों पंचायत के प्रधान सज्जन सिंह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी भी ली। यहां भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम ने साथ वाले अख्तर के घर की तलाशी ली, टीम ने मकान की छत पर से मरे हुए जानवरों की संदिग्ध वस्तुए बरामद की। ग्रामीणों ने कहा कि इस घर की छत्त सड़क के साथ और यहां एक बिना नंबर वाली कार भी ट्रेस हुई है। ऐसा साजिश के तहत किया गया है, उन्हें पूरा शक है। मामले में गिरफ्तार दोनों लोग निर्दोष हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह दोनों सच में आरोपी हैं तो सख्त कार्रवाई हो, लेकिन यदि निर्दोष हैं तो साजिश रचने वाले बेनकाब किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।