{"_id":"6a634395ff3f3165d304ced5","slug":"video-sirmour-nahan-markanda-bridge-tea-stall-sixth-theft-cctv-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एक ही दुकान में छठी बार चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एक ही दुकान में छठी बार चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:21 PM IST
Link Copied
नाहन-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुकानें इन दिनों अज्ञात चोरों के निशाने पर हैं। पुलिस की गश्त के दावों के बीच बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में हाईवे पर मारकंडा पुल के समीप स्थित मां कालका टी स्टॉल में देर रात को छठी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
चोर की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीडि़त दुकानदार ने नाहन पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दे दी है। भूड़ निवासी दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि कल रात को छठी बार उनकी दुकान में चोरी की गई है। रात को अज्ञात चोर जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है, उसने दुकान में रखा छोटा-मोटा सारा सामान चुरा लिया। इस सामान की कीमत करीब 8500 रुपये है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ ही समय के भीतर उनकी दुकान को छठी बार निशाना बनाया जा चुका है। शुरुआती दो चोरियों में चोर दुकान का सारा कीमती सामान समेट ले गए थे, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। लगातार हो रही चोरियों से सबक लेते हुए उन्होंने रात के समय दुकान का सारा सामान अपने घर ले जाना शुरू कर दिया। इसके बाद, तीसरी बार जब चोरों ने दुकान के ताले तोड़े, तो अंदर सामान न होने के कारण उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं, चंद रोज पहले भी पांचवी बार दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। रात के अंधेरे में एक अज्ञात युवक दुकान के भीतर घुसा, लेकिन जब उसे वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो वह दुकान में लगा बल्ब ही उतारकर रफूचक्कर हो गया। वो व्यक्ति भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने हर वारदात के बाद पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। बहरहाल, अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पीडि़त ने पुलिस प्रशासन से फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।