{"_id":"69ad5131a33dd26c930dc01a","slug":"video-sirmour-renuka-residents-became-the-wedding-party-of-lord-krishna-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भगवान श्रीकृष्ण के बाराती बने रेणुकावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भगवान श्रीकृष्ण के बाराती बने रेणुकावासी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:06 PM IST
Link Copied
रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान छठे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, रुकमणी विवाह और कंस वध के प्रसंगों का वर्णन किया गया। श्रोता भगवान श्री कृष्ण के बाराती बन कर झूमने पर विवश हो गए। कथा व्यास अचार्य मोहनचंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृृृृष्ण व रुकमणी विवाह के प्रसंगों का मार्मिक वृत्तांत सुना कर श्रोताओं को भावविभोर किया। भगवान श्रीकृष्ण व रुकमणी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान मंगल व गोपी गीत के साथ बधाइयां भी सुनाई गई। मोहन चंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक जीव परमात्मा की प्रेम कृपा व सान्निध्य प्राप्त करना चाहता है, इसका सबसे सरल उपाय प्रभु चरणों की भक्ति है। संगीतमयी इस भागवत् कथा का श्रद्धालु जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। निर्वाण आश्रम के मंहत महात्मा रेणेन्द्र मुनि ने बताया कि भागवत कथा का समापन सोमवार को होगा। संगीतमयी इस भागवत कथा का श्रद्धालु ने जम कर लुत्फ उठाया। इस मौके पर संत महात्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।