{"_id":"699adfd46d4ae42ebf056024","slug":"video-sirmour-shankhnaad-honoured-23-dignitaries-including-dr-vinita-pal-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉ. विनिता पाल समेत 23 विभूतियों को शंखनाद ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉ. विनिता पाल समेत 23 विभूतियों को शंखनाद ने किया सम्मानित
शंखनाद सामाजिक संगठन ने नाहन में रविवार को राज्यस्तरीय साहित्यिक और सांस्कृतिक सम्मेलन विरासत-2026 का आयोजन हुआ। पहले सत्र में कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। दूसरे सत्र में 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इसमें शिक्षा-संस्कृति क्षेत्र से निरूपमा जोशी, समाजसेवा से जया चौहान, समाजसेवा से बलबीर ठाकुर, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ नवीन गुप्ता, कार्य दक्षता व व्यवसाय से अजय कांत अग्रवाल, शिक्षा व लेखन क्षेत्र से डॉ विनीता पाल, कार्य दक्षता के लिए आरटीओ सोना चौहान को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से नरेंद्र नेगी, धर्म व संस्कृति संरक्षण के लए सुदेश सिंगला, कार्यदक्षता के लिए अरावली संगठन से डॉ यशपाल शर्मा, साहित्य सेवा के लिए शून्य विनोद, खेल प्रतिभा के लिए सतनाम सिंह, धर्म संस्कृति के लिए रीता ठाकुर, पत्रकारिता के लिए सुभाष शर्मा व पंकज सिंगटा, रंगमंच के लिए वसीम खान, पर्यावरण संरक्षण के लिए विजय कुमार आजाद, ग्रामीण पत्रकारिता के लिए भेखानंद वर्धन, साहित्य लेखन के लिए डॉ शबाना सैय्यद, गीत-संगीत के लिए अनुराधा राही, लोक संस्कृति संरक्षण के लिए जगदीश शर्मा, युवा लेखक मोक्ष शर्मा, समाजसेवा के लिए आयुष कंवर को पुरस्कृत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।