{"_id":"69c7ccbdb6d7e30a530ef3e3","slug":"video-wards-reserved-for-women-in-nahan-and-paonta-municipal-councils-as-well-as-rajgarh-municipal-committee-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर परिषद नाहन व पांवटा सहित नप राजगढ़ में महिलाओं के लिए आरक्षित किए वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर परिषद नाहन व पांवटा सहित नप राजगढ़ में महिलाओं के लिए आरक्षित किए वार्ड
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नगर निकायों के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के आदेशों के बाद महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं। नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में ड्रा माध्यम से वार्ड आरक्षित हुए। इसके तहत नाहन में छह, पांवटा साहिब छह तथा राजगढ़ में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इनमें एक-एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए भी आरक्षित हुआ है। वार्ड आरक्षित हो जाने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है और चुनावी रण में उतरने को लेकर रणनीति भी शुरू हो गई है।
नगर परिषद नाहन में शनिवार को टाउन हॉल में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में ड्रा के माध्यम से महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। इसमें सरकार व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। ड्रा के माध्यम से नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए तथा शेष अन्य में से पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले वार्डों 8, 9 व 12 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इनमें से वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर को ड्रा के माध्यम से अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसके अलावा शेष 10 वार्डों में से वार्ड नंबर तीन शांति संगम, वार्ड नंबर 4 शमशेरगंज, वार्ड नंबर 5 अमरपुर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर तथा वार्ड नंबर 13 बाल्मीकि बस्ती को लॉट के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में वार्ड नंबर एक ढाबों, दो हरिपुर, छह नया बाजार, सात ऊपर की टोली तथा 10 कच्चा टैंक अनारक्षित हैं। हालांकि, वार्ड को इससे पहले भी आरक्षित किया गया था लेकिन इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।