{"_id":"6a7eb51d7263fee343045d59","slug":"video-solan-hospital-patient-rush-before-holidays-opd-doctors-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन अस्पताल में छुट्टियों से पहले उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी में लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन अस्पताल में छुट्टियों से पहले उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी में लगी लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:56 AM IST
Link Copied
दो दिन की छुट्टियों से पहले शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में कई ओपीडी में सुबह करीब 11 बजे तक डॉक्टरों के पहुंचने का इंतजार मरीज करते रहे। मेडिसिन ओपीडी में भी 11 बजे तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक कतार में खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।
शुक्रवार के बाद लगातार दो दिन की छुट्टियां होने के कारण भी अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कई मरीजों ने छुट्टियों के दौरान उपचार में दिक्कत न हो, इसलिए शुक्रवार को ही अस्पताल पहुंचकर जांच और परामर्श करवाने की कोशिश की।
अस्पताल की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ के कारण पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने ओपीडी सेवाओं को समय पर शुरू करने और छुट्टियों से पहले बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अस्पताल में उचित व्यवस्था करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।