{"_id":"6a7dbcec0efe12f7c80ad765","slug":"video-video-volunteers-briefed-on-social-service-leadership-skills-and-nation-building-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्वयं सेवकों को दी समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्वयं सेवकों को दी समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण की जानकारी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नए स्वयंसेवकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए सदस्यों का स्वागत करना और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की माई भारत पहल के जिला विशेषज्ञ कनिष्क शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एनएसएस इकाई सोलन के पूर्व अध्यक्ष प्रज्ज्वल शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। दोनों ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरक विचारों ने नए स्वयंसेवकों में उत्साह भरा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने नए पंजीकृत स्वयंसेवकों को एनएसएस परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों से एनएसएस की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। प्राचार्य ने उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया।
एनएसएस लड़कों की इकाई के कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम सिंह सोनी और त्रिवेणी शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।