{"_id":"6a082fd334f001d4840cbdec","slug":"video-women-to-manage-14-polling-stations-in-solan-municipal-corporation-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निगम सोलन में 14 पोलिंग स्टेशनों को संभालेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निगम सोलन में 14 पोलिंग स्टेशनों को संभालेंगी महिलाएं
नगर निगम सोलन के मतदान के लिए शनिवार दोपहर सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। नगर निगम सोलन में कुल 17 वार्ड हैं, जिसमें कुल 38 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके लिए आज सभी 38 पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सामान लेकर रवाना कर दिया गया है। इस मर्तबा 38 पोलिंग बूथों में से 14 पोलिंग बूथों का जिम्मा केवल महिला कर्मचारी उठाएंगी। वहीं सात पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 76 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि नगर निगम सोलन के कल आयोजित होने वाले मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। आज देर शाम तक पोलिंग बूथों को स्थापित कर कल चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएगी । उपायुक्त ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने अभी बार काउंसिल के चुनाव में मतदान किया गया है, वह अपना पहचान पत्र दिखा कर इन चुनाव में भी मतदान कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।