{"_id":"6a75bbbb838cf6cf8b0ccd15","slug":"video-aparajita-100-million-smiles-event-held-at-daulatpur-chowk-college-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दौलतपुर चौक महाविद्यालय में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दौलतपुर चौक महाविद्यालय में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आयोग अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मां सबसे अच्छी दोस्त है और मां के सिवाय और कोई दूसरा अच्छा दोस्त हो नहीं सकता है। बच्चियों को सब बातें अपनी मां के साथ जरूर साझा करनी चाहिए। जिंदगी बहुमूल्य है और सबको अपनी सुरक्षा अपने तरीके से करनी है। अपने अधिकारों और कर्तव्य को समझें और उनका व्यावहारिक जीवन में इस्तेमाल करें। आत्मरक्षा के गुरु सिखें और उन्हें किसी भी प्रकार की परिस्थिति में यह आपके काम आएंगी। उन्होंने पंचायतीराज के बारे में भी जागरूक किया और कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तीकरण होना जरूरी है। बेटियों को दादा और पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार है। अगर किसी भी लड़की के साथ कोई प्रताड़ना हो रही है तो वह सीधे तौर पर हेल्पलाइन नंबर 94598 86600 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉक्टर नीनू निरूला ने 14 से 15 साल आयु की लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण के बारे में जागरूक किया और कहा कि अपने समाज में जाकर भी लोगों को जागरूक करें और इसे अवश्य लगे ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में भ्रांतियां हैं। किसी भी प्रकार की भ्रांति में ना आए और सरकार की मुहिम का हिस्सा बने। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अजय कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों से अपने जीवन में बताई गई बातों का अनुसरण करने का आह्वान किया और कहा कि मानसिकता में बदलाव से ही समझ में बदलाव संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।