{"_id":"6a75bbc360512c8c620a791f","slug":"video-block-mahila-congress-staged-a-protest-in-amb-against-remarks-made-about-cm-sukhu-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम सुक्खू पर टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस ने अंब में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम सुक्खू पर टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस ने अंब में किया प्रदर्शन
विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की टिप्पणी के विरोध में चिंतपूर्णी ब्लॉक महिला कांग्रेस ने अंब में प्रदर्शन किया। ब्लॉक महिला अध्यक्ष निशा शर्मा की अगुवाई में जुटी कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी जलाया। इस प्रदर्शन में राज्य महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुईं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तृप्ता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में नेताओं को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस दाैरान प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा और जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।