{"_id":"6605213fc58d5f19890f2b99","slug":"video-bjp-mandal-kutlehar-meeting-held-candidate-devendra-bhutto-was-also-present","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा मंडल कुटलैहड़ की बैठक आयोजित, प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा मंडल कुटलैहड़ की बैठक आयोजित, प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भी रहे मौजूद
भाजपा मंडल कुटलैहड़ की बैठक गुरुवार दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय दीपकमल में हुई। इस मौके पर भाजपा के कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भी पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व देवेंद्र भुट्टो का मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें एक मौका दिया है और वह इस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी काफी लंबे समय तक भाजपा का हिस्सा रहे हैं। युवा मोर्चा में उन्होंने काफी समय तक काम किया है और इस विचारधारा पर चलते हुए उन्होंने भाजपा में वापसी की है। कहा कि बैठक में मंडल के 80 फीसदी कार्यकर्ता पहुंचे हैं और जो नहीं पहुंचे हैं उनसे बातचीत की जाएगी ताकि पूरे जोर से प्रचार अभियान छेड़ा जा सके। वीरेंद्र कंवर को लेकर भुट्टो ने कहा कि वह हमारे परिवार का ही सदस्य हैं। उनसे मिलकर बातचीत की जाएगी और सभी मिलकर चुनाव में उतरेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।