सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : DC Jatin Lal said a district level society will be formed food products will have Una brand

VIDEO : डीसी जतिन लाल बोले- बनेगी जिलास्तरीय सोसाइटी, खाद्य उत्पादों का होगा ऊना ब्रांड

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:12 PM IST
VIDEO : DC Jatin Lal said a district level society will be formed food products will have Una brand
किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा एवं आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऊना जिले में जिला स्तरीय सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इस सोसाइटी में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन और अन्य हितधारकों को शामिल किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिले के किसानों, एफपीओ संचालकों और स्वयं सहायता समूहों के साथ हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण बात कही। इस पहल के तहत ऊना जिले का अपना खाद्य उत्पाद ब्रांड तैयार किया जाएगा। आलू सहित अन्य कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों और आधुनिक प्रथाओं के आधार पर की जाएगी। शुरुआत में आलू, मोटे अनाज और ड्रैगन फ्रूट जैसे उत्पादों पर फोकस रहेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ऊना जिले को एक नई पहचान मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों को धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन ‘मॉडल एग्रीमेंट दस्तावेज’ तैयार करेगा। एडीसी की अध्यक्षता में गठित समिति यह दस्तावेज तैयार करेगी। समिति में कृषि, बागवानी विभागों के उपनिदेशक, एपीएमसी सचिव और डीआरडीए परियोजना अधिकारी शामिल होंगे। यह दस्तावेज पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान और खरीदार के बीच पारदर्शी और सुरक्षित समझौते हो सकें। इससे भुगतान विवादों में पुलिस कार्रवाई भी सुगम होगी। उपायुक्त ने किसानों को एफपीओ (किसान उत्पादक संगठनों) से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि एफपीओ का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए संगठित रणनीति तैयार की जाएगी ताकि किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में सेंटरल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ पोटेटो (सीआरआईपी) का सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने के लिए उच्चस्तरीय प्रयास किए जाएंगे। इससे जिले में आलू की विभिन्न किस्मों के बीजों का उत्पादन संभव हो सकेगा और किसानों को फायदा मिलेगा। उपायुक्त ने बंगाणा उपमंडल के थानाकलां में 10 करोड़ रुपये की लागत से बने ग्रामीण आजीविका केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे जिले में उगने वाले विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और मूल्यवर्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सेब आधारित आर्थिकी में प्रदेश को सफलता मिली है, वैसे ही ऊना में आलू आधारित आर्थिकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। ऊना जिला आलू की बड़े पैमाने पर खेती और उच्च गुणवत्ता के लिए प्रदेशभर में विख्यात है। यहां रबी और खरीफ दोनों मौसमों में आलू की खेती होती है, जिसे हिमाचल की मंडियों के साथ-साथ देशभर में भेजा जाता है। बैठक में किसानों और हितधारकों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ‘पेप्सीको’ कंपनी के प्रतिनिधियों ने आलू की विभिन्न किस्मों की खेती और किसानों से खरीदारी के अपने मॉडल की जानकारी दी।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश शेखर यादव समर्थन में क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ ने सीजेआई-लोकसभा अध्यक्ष को लिखे खून से पत्र

20 Dec 2024

VIDEO : हांसी के मॉडल टाउन में मजदूर की मौत का मामला, विधायक ने दो लाख रुपये की मदद का आश्वासन दिया

20 Dec 2024

VIDEO : आप नेताओं ने फूंका गृहमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला

20 Dec 2024

VIDEO : भाजपा के दावेदारों की भरमार, अप्रत्याशित होने के भी आसार; वीडियो मे देखिये क्या बोले मंत्री

VIDEO : आप सांसदों ने डल्लेवाल के समर्थन में संसद में किया प्रदर्शन

विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला उपायुक्त दफ्तर के बाहर किसान भूख हड़ताल पर बैठे

20 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर बलियाली में निकली कलश यात्रा

20 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : भाकियू चढूनी की कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर भूख हड़ताल शुरू

20 Dec 2024

VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित

20 Dec 2024

Om Prakash Chautala News: ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर भूपेंद्र हुड्डा ने जताया दुख

20 Dec 2024

VIDEO : धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, फतेहउद्दीन बोले- जबरन बनाया गया हिंदू

20 Dec 2024

VIDEO : अलीगढ़ के मोहल्ला सराय मियां में मिला प्राचीन शिव मंदिर, देवी-देवताओं की मूर्तियां मिट्टी में दबी थीं

20 Dec 2024

Om Prakash Chautala News: इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का हुआ निधन

20 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस गांव में दिखेगी प्रभु यीशु की झांकियां, लेजर शो से जन्म; वीडियो में देखें- सजावट

20 Dec 2024

VIDEO : बरेली में पुलिस ने कब्जामुक्त कराया मंदिर के दावे वाला विवादित भवन

20 Dec 2024

VIDEO : मेयर पद के लिए आठ तो पार्षद पद के लिए 200 आवेदन, बंद कमरे में पर्यवेक्षक के सामने मजबूती से पेश की अपनी दावेदारी

VIDEO : पूर्व श्रीलंकाई कप्तान व स्कूप शॉट इजाद करने वाले ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान पहुंचे मेरठ

20 Dec 2024

VIDEO : अलीगढ़ में विद्युत विभाग के वर्कशॉप में लगी आग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताई स्थिति

20 Dec 2024

VIDEO : कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दाैड़ी रिजर्वड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

20 Dec 2024

VIDEO : जंगल की आग के चलते दो दिनों से धुएं के आगोश में कुल्लू

20 Dec 2024

VIDEO : चित्रकूट में युवक ने ई-रिक्शा में बैठाकर की महिला से छेड़छाड, जान से मरने की धमकी भी दी, तलाश में जुटी पुलिस

20 Dec 2024

VIDEO : सारसौल स्थित विद्युत विभाग के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, दमकल आग बुझाने में जुटीं

20 Dec 2024

VIDEO : मानवीयता की मिशाल...शिक्षक ने दिया साहस का परिचय, बचाई गुलदार के शावक की जान

20 Dec 2024

VIDEO : देश-विदेश से पहुंचे पैराग्लाइडर, प्रतापनगर से भरी उड़ान

20 Dec 2024

VIDEO : गूगल मैप ने फिर दिखाया गलत रास्ता, गांव की संकरी गली में जाकर फंसा ट्रक

20 Dec 2024

VIDEO : कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, जताया रोष

20 Dec 2024

VIDEO : भिवानी के मुख्य चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण कार्य शुरू, शहर को मिलेगा नया रूप

20 Dec 2024

VIDEO : कैथल जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची कायाकल्प की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20 Dec 2024

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में मनाया वार्षिक समारोह

20 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में सुबह के समय गहराया कोहरा, दृश्यता 20 मीटर तक रही

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed