{"_id":"67651dda039f604cc70f5423","slug":"video-thharama-paravaratana-mamal-ma-naya-maugdha-fatahauthathana-bl-jabrana-bnaya-gaya-hatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, फतेहउद्दीन बोले- जबरन बनाया गया हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, फतेहउद्दीन बोले- जबरन बनाया गया हिंदू
यूपी के सीतापुर जिले के अटरिया के गढ़ी रावा निवासी फतेहउद्दीन हिंदू धर्म अपनाने के चार दिन बाद ही बैकफुट पर आ गए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर एसपी सीतापुर व हिंदूवादी संगठन के नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दबाव में आकर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। बता दें कि फतेहउद्दीन पर लखनऊ व सीतापुर में 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना संग अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।
फतेहउद्दीन ने 16 दिसंबर को हिंदू धर्म अपनाया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर फतेह बहादुर रख लिया था। उनका कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत होकर धर्म बदला है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में एक शपथपत्र भी जमा कराया था। वहीं, वीडियो जारी कर हिंदू धर्म खुशी-खुशी अपनाने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।