{"_id":"69945b4a161616835102934b","slug":"video-farewell-party-held-at-government-senior-secondary-school-bharwain-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में हुई फेयरवेल पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में हुई फेयरवेल पार्टी
ऊना जिले के भरवाईं स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मंगलवार को 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल समारोह में छात्राओं ने हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा साड़ी पहनकर आकर्षक कैटवॉक प्रस्तुत किया, वहीं छात्रों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रैंप वॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 75 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान मृदुल को मिस्टर फेयरवेल तथा शगुन को मिस फेयरवेल के ताज से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।