{"_id":"681ef8ff38b62fcd520cbcea","slug":"video-pieces-of-destroyed-missile-fell-in-the-fields-in-vehra-village-local-mla-dsp-adm-inspected-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: वेहड़ा गांव में खेतों में गिरे नष्ट की मिसाइल के टुकड़े, स्थानीय विधायक, डीएसपी, एडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: वेहड़ा गांव में खेतों में गिरे नष्ट की मिसाइल के टुकड़े, स्थानीय विधायक, डीएसपी, एडीएम ने किया निरीक्षण
चिंतपूर्णी के साथ 10-12 किलोमीटर की दूरी पर भटेड़ पंचायत के वेहड़ा गांव में रात डेढ़ बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास गांव के लोग दहशत में आ गए और एकदम से उठ गए। धमाके वाली जगह से 20-25 मीटर की दूरी पर बने मकान में रहने सर्बजीत ने बताया कि वे घर के आंगन में सोए हुए थे। रात को डेढ़ बजे जोर से आसमान में धमाका हुआ और फिर ऐसे लगा कि खेतों में कुछ गिरा है। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी जाग गए और आसपास देखने लगे कि कोई चीज गिरी है। लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। सुबह होने पर जब देखा कि खेतों में मिसाइल का टुकड़ा गिरा हुआ है तो उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया जिसके साथ पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू और डीएसपी अंब वसुधा सूद, एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने उक्त जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों की ओर से बताया जा रहा है कि मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े अलग-अलग जगह पर खेतों में गिरे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।