Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
The foot pilgrimage to Maa Chintpurni, which started from Dera Baba Rudranand, received a grand welcome upon reaching Baduhi.
{"_id":"69804e86dd1de9a75f0049d3","slug":"video-the-foot-pilgrimage-to-maa-chintpurni-which-started-from-dera-baba-rudranand-received-a-grand-welcome-upon-reaching-baduhi-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डेरा बाबा रुद्रानंद से चली मां चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा का बडूही पहुंचने पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डेरा बाबा रुद्रानंद से चली मां चिंतपूर्णी की पैदल यात्रा का बडूही पहुंचने पर भव्य स्वागत
डेरा बाबा रुद्रानंद से मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए निकली पैदल यात्रा 11:00 बजे बडूही बाजार पहुंची, जहां श्री हेमानंद गुरु महाराज का श्रद्धालुओं की ओर से जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने गुरु महाराज के दर्शन किए तथा हार व फूलों से उनका अभिनंदन किया। पैदल यात्रा के बडूही पहुंचते ही बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और त्वरित व्यवस्था करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखा। प्रशासन की सतर्कता के चलते श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस दौरान बडूही बाजार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।