{"_id":"69fb1a05e219e30fc90324ae","slug":"video-una-and-kutlehar-congress-announce-district-council-candidates-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना और कुटलैहड़ कांग्रेस ने घोषित किए जिला परिषद के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना और कुटलैहड़ कांग्रेस ने घोषित किए जिला परिषद के प्रत्याशी
जिला कांग्रेस के बीच पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद चुनाव को लेकर चल रही खींचतान बुधवार को और ज्यादा बढ़ती नजर आई। सोमवार को ही इस मामले पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देशराज गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह एलान किया था कि जिले में जिला परिषद वार्ड का कोई भी प्रत्याशी कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी नहीं होगा। लेकिन बुधवार होते-होते ऊना और कुटलैहड़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व में मीडिया के सामने आ गए दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र से जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। इस मामले को लेकर विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में जिला परिषद चुनाव की लड़ाई में हमेशा पार्टी समर्थित प्रत्याशी रहे हैं और उसी तर्ज पर प्रत्याशियों की घोषणा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉकों के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने इन अधिकृत प्रत्याशियों की जीत के लिए अभी से मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के देहलां वार्ड से सोनिया राणा, रायपुर सहोडा वार्ड से प्रियंका शर्मा, चताड़ा वार्ड से दीक्षा सैनी, धनेत वार्ड से रीना देवी, टक्का वार्ड से सुमित शर्मा, लठियानी वार्ड सत्या देवी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।