Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Before the Maidi fair, the Maa Chintpurni Darbar became lively, with a huge crowd of devotees gathering on Sunday
{"_id":"699abba678f2abbb2a0bcdf6","slug":"video-una-before-the-maidi-fair-the-maa-chintpurni-darbar-became-lively-with-a-huge-crowd-of-devotees-gathering-on-sunday-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मैड़ी मेले से पहले मां चिंतपूर्णी दरबार में बढ़ी रौनक, रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मैड़ी मेले से पहले मां चिंतपूर्णी दरबार में बढ़ी रौनक, रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
रविवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक पुरानी बस स्टैंड से आगे तक पहुंच गईं।खिली-खिली धूप के बीच श्रद्धालु दो लाइनों में अनुशासित ढंग से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।बताते चलें कि मैड़ी मेला भी शुरू होने वाला है, जिसके चलते अब मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुचारू रखा गया, जिससे पूरे दिन दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।