सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Counterfeit Currency Gang Unleashes Reign of Terror in Gagret; Targeting Daily Wage Earners

Una: ‎गगरेट में नकली नोट गिरोह का आतंक, रोज कमाने-खाने वालों को बना रहे निशाना

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:23 PM IST
Una Counterfeit Currency Gang Unleashes Reign of Terror in Gagret; Targeting Daily Wage Earners
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नकली नोटों का गिरोह अब एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई छोटे दुकानदारों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे ही यह मामला अमर उजाला में प्रकाशित हुआ, उसके बाद और भी पीड़ित दुकानदार सामने आने लगे, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय होकर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा है।दो दिन पहले दियोली के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार और नंगल जरियालां के ओमप्रकाश को नकली 500 रुपये के नोट थमाकर ठगों ने उनकी दिनभर की मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया था। दोनों मामलों में एक ही सीरियल नंबर के नकली नोट सामने आए थे, जिससे पहले ही गिरोह की संगठित गतिविधि की आशंका गहरा गई थी।लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। खबर प्रकाशित होने के बाद दौलतपुर नगर पंचायत से लगभग तीन किलोमीटर दूर वेई गांव की एक महिला सब्जी विक्रेता भी सामने आई, जिसने बताया कि सब्जी खरीदने के बहाने आए ठग बड़ी चालाकी से नकली 500 रुपये का नोट देकर उसकी मेहनत की कमाई लेकर फरार हो गए। इसी कड़ी में ब्रह्मपुर गांव में सड़क किनारे सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालने वाले एक अन्य मेहनतकश दुकानदार को भी ठगों ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने ने बताया की लगभग दस दिन पहले नकली 500 रुपये का नोट थमाकर उसकी दिनभर की कमाई पर एक झटके में पानी फेर दिया गया। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि गिरोह सिर्फ मौका देखकर नहीं बल्कि सोच-समझकर गरीब और छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है।सबसे गंभीर पहलू यह है कि दियोली और नंगल जरियालां में मिले नकली नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जबकि बाद में सामने आए मामलों में सीरियल नंबर अलग पाए गए। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई नकली नोट चलाने वाले तत्व सक्रिय हो सकते हैं या गिरोह काफी समय से योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। ‎मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऊना के निर्देशों पर गगरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सुत्रों की जानकारी के शुरुआती स्तर पर एक संदिग्ध वाहन का नंबर सामने आया था, लेकिन जांच के दौरान यह मोटरसाइकिल का नंबर निकला। पुलिस अब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द इस गिरोह पर शिकंजा नहीं कसा गया तो छोटे दुकानदारों की मेहनत की कमाई इसी तरह लुटती रहेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नकली नोट गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का भरोसा बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

IIT कानपुर: सुसाइड रोकने के लिए हॉस्टलों में लगेंगे स्प्रिंग-लोडेड पंखे; 24 घंटे तैनात रहेंगे मनोचिकित्सक

26 Mar 2026

गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंची अकाली नेता कंचनप्रीत कौर, सीबीआई जांच की मांग तेज

26 Mar 2026

पानीपत में फैक्टरी में लगी आग , फायर ब्रिगेड की 10 टीमों ने पाया काबू

26 Mar 2026

VIDEO: पथवारी मंदिर से नरी सेमरी के लिए रवाना हुआ माँ भगवती का डोला

26 Mar 2026

Ujjain News: चैत्र अष्टमी पर भांग का श्रृंगार करके राम नाम के बेल पत्र से सजे बाबा श्रीमहाकाल, जयकारों की गूंज

26 Mar 2026
विज्ञापन

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा पुलिस के कामकाज का तरीका

26 Mar 2026

फर्रूखाबाद: बुजुर्ग दंपती का किरायेदार ही निकला कातिल, गिरफ्तार

25 Mar 2026
विज्ञापन

कानपुर: ट्रक में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

25 Mar 2026

VIDEO: युवती की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

25 Mar 2026

VIDEO: साइबर ठगों ने की 50 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

25 Mar 2026

VIDEO: आगरा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, दोनों की दर्दनाक माैत; मंजर देख कांप गया कलेजा

25 Mar 2026

VIDEO: शिक्षक दंपती से मारपीट, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल; कार की भी चाबी ले गए दबंग

25 Mar 2026

VIDEO: अष्टमी और नवमी पर मंदिरों पर तैनात रहेगी पुलिस, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

25 Mar 2026

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाली बाइक रैली, गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: खतौली में 48 बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: रासायनिक खेती से घट रही उर्वरता, प्राकृतिक खेती वरदान: डॉ. पालेकर

25 Mar 2026

Shamli: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ स्वागत

25 Mar 2026

धधकती चिताओं के बीच नगर वधुओं ने किया नृत्य, VIDEO

25 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर देर रात लगी लंबी लाइन

25 Mar 2026

VIDEO: अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइनें, कर्मचारी बोले- कोई कमी नहीं है

25 Mar 2026

महासमुंद: रोप-वे हादसे में कांग्रेस जांच टीम ने लापरवाही उजागर की, मुआवजे की मांग

25 Mar 2026

Delhi: पुराने लोहे के पुल का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर लटका, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

25 Mar 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटक के जरिए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल, यूपी, बिहार विजयी

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: पांचवीं पास सरगना साथियों संग चला रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, दो गिरफ्तार

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: अक्षय हत्याकांड का हुआ खुलासा, बाल अपचारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

25 Mar 2026

Meerut: अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका, रासुका और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: विकसित भारत युवा संसद में छात्रों ने आपातकाल पर रखे विचार

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: मां वैष्णो देवी मंदिर में गूंजे भक्तिमय भजन, खूब झूमे श्रद्धालु

25 Mar 2026

कानपुर: चला बुलडोजर, एक करोड़ की सरकारी जमीन खाली कराई

25 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed