Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una MLA Vivek Sharma inspected the sports ground being constructed in Peeplu, ordered to complete the work soon
{"_id":"699abaed8184b8d0580a4f52","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-inspected-the-sports-ground-being-constructed-in-peeplu-ordered-to-complete-the-work-soon-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में बन रहे खेल मैदान का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में बन रहे खेल मैदान का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के आदेश
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में विकसित हो रहा पीपलू का खेल मैदान अब तेजी से आकार ले रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने हाल ही में नर सिंह नारायण मंदिर, पीपलू परिसर में बन रहे लगभग 90 लाख रुपये की लागत वाले इस खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ कार्य पूरा किया जाए, ताकि आगामी मई माह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के अवसर पर यह मैदान युवाओं को समर्पित किया जा सके। यह खेल मैदान लगभग 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये जारी होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री, लेवलिंग, ग्राउंड बेस और अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापर वाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि यह खेल मैदान केवल एक सामान्य मैदान नहीं होगा, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा, ताकि यहां स्थानीय ही नहीं बल्कि जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदान में समुचित ड्रेनेज व्यवस्था, खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था, समतल खेल सतह और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।