{"_id":"683c484ea1368e99c105916b","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-laid-the-foundation-stone-of-a-tourism-hub-worth-rs-1654-crore-in-andaroli-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक विवेक शर्मा ने अंदरोली में 16,54 करोड़ के पर्यटन हार्ट का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक विवेक शर्मा ने अंदरोली में 16,54 करोड़ के पर्यटन हार्ट का किया शिलान्यास
कुटलैहड़ अब विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विवेक शर्मा ने अंदरोली में 16,54 करोड़ के पर्यटन हार्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़े विज़न के साथ बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कुटलैहड़ को गोवा जैसे पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए सरकार द्वारा 16 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। यह निवेश न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से सीधे तौर पर 22 पंचायतों को लाभ मिलेगा और करीब 500 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत न केवल भौतिक ढांचे का विकास होगा, बल्कि युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें पर्यटन उद्योग से जोड़ा जाएगा। विवेक शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं को पौंग डैम से विशेष रूप से बुलाए गए प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें वाटर स्पोर्ट्स, गाइडिंग, होस्पिटैलिटी और अन्य पर्यटन संबंधित सेवाएं शामिल होंगी। विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में विशेष रूप से यह बात कही कि अंदरोली का पर्यटन हर्ट हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा स्थल बनेगा जहां गोवा के बाद अब वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।