सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Rajiv Gandhi Government Model Day-Boarding School will become a mint of self-confident youth through quality education

Una: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 16 May 2025 08:06 PM IST
Una Rajiv Gandhi Government Model Day-Boarding School will become a mint of self-confident youth through quality education
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। उनकी प्रेरणा और नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही है। आने वाले दिनों में ये अत्याधुनिक संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल सिद्ध होंगे। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई होगी और इन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जाएगा। विद्यालयों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार बनेंगी। जिला ऊना में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और निर्माण कार्य की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ के बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के संघनई में 2.50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। हरोली के बढ़ेड़ा में भी 1.50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। अन्य स्थलों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के अनुरूप पूरी तत्परता से किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय 100 कनाल से अधिक भूमि पर निर्मित किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भरपूर स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष की लहर है। संघनई पंचायत की प्रधान ईशा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण विद्यार्थियों को अब घर के पास ही श्रेष्ठ, प्रतिस्पर्धात्मक और आधुनिक शिक्षा प्राप्त होगी। जिले के तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विकास की सोच और प्रयासों की एक स्वर में सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया है। बता दें, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के रूप में ये आधुनिक स्कूल आकार ले रहे हैं। इनका उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण में व्यक्तित्व विकास की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना है। यह पहल प्रदेश की भावी पीढ़ी को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर में कार्यशाला का शुभारंभ, बच्चों को सिखाया जाएगा मुखौटा बनाना

16 May 2025

मोगा में 400 किलो डोडा चूरा पोस्त व कार समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

16 May 2025

VIDEO: शट डाउन के बाद भी दौड़ा 11 केवी की लाइन में करंट, लाइनमैन की मौत

16 May 2025

VIDEO: रिटायर्ड प्रिंसिपल की कैसे हुई मौत, जानें क्या बोले पुलिस अधिकारी

16 May 2025
विज्ञापन

VIDEO: रिटायर्ड प्रिंसिपल की लाश और पास पड़े थे 100 और 500 के ढेरों नोट...बेटे ने ये कहा

16 May 2025

महिला डांसर के साथ बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो वायरल, गोद में बैठाकर की गंदी हरकतें

16 May 2025
विज्ञापन

Amethi: नारियल पानी पीने दुकान पर पहुंचे अखिलेश यादव, बागी नेताओं को संदेश देकर भाजपा पर साधा निशाना

16 May 2025

शाहजहांपुर के निगोही में बाइक सवार ने महिला के कुंडल नोचे

16 May 2025

अल्मोड़ा में डेयरी में लगी आग, पुत्र समेत झुलसे प्रतिष्ठान स्वामी

16 May 2025

मेरठ में ऊर्जा भवन में मैगा कैंप का आयोजन, उपभोक्ता शिविर में ऊर्जा राज्यमंत्री भी पहुंचे

16 May 2025

kashipur: भीषण गर्मी में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, पेट खराब और बुखार के मरीजों ने अस्पतालों का किया रुख

VIDEO: श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र में तेज बारिश, उमस और गर्मी से राहत मिली

16 May 2025

दादरी में सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

16 May 2025

VIDEO: मुठभेड़ में डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर सहित सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

16 May 2025

कूल-कूल चंडीगढ़... मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश

16 May 2025

दादरी में विधायक के पास पहुंची बिजली समस्या से त्रस्त महिलाएं, मौके पर समाधान करवा भेजा घर

16 May 2025

लखीमपुर खीरी में हीटवेव का था अलर्ट... आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम ने दी राहत

16 May 2025

VIDEO: श्रावस्ती में चली धूल भरी आंधी, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, पेड़ गिरा

16 May 2025

काशीपुर: ढेला नदी को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त : एडीएम

सिरमाैर: ग्राम पंचायत भाणत को जिला परिषद वार्ड शिलांजी में शामिल किए जाने की उठाई मांग

16 May 2025

पंजाब में 85 किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Shimla: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टूटू में छह करोड़ से बनी पार्किंग का किया उद्घाटन

16 May 2025

हरियाणा रोजवेज की बस के चालक और कंडक्टर पर हमला

16 May 2025

Punjab-Haryana Water Dispute: जल विवाद के बीच हरियाणा ने BBMB से की 10300 क्यूसेक पानी देने की मांग

जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम में राष्ट्रीय रीजनल पार्टी का प्रदर्शन

16 May 2025

कलक्टरगंज गल्ला मंडी में फिर लगी भीषण आग, दमकल काबू पाने में जुटी

16 May 2025

दादरी में व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक, नई कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधान पर लगाया मानहानि का आरोप

16 May 2025

अंबाला में नवविवाहिता की हत्या का मामला; इंसाफ के लिए एक माह से भटक रहे परिजन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

16 May 2025

सोनीपत में बस अड्डा परिसर में युवक की पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

16 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed