{"_id":"69a2c8b9db1a33220a0b6b97","slug":"video-una-shrimad-bhagwat-katha-concluded-with-great-pomp-and-show-along-with-krishna-janmotsav-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: कृष्ण जन्मोत्सव के साथ श्रीमद्भागवत कथा धूमधाम से संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: कृष्ण जन्मोत्सव के साथ श्रीमद्भागवत कथा धूमधाम से संपन्न
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गुगा जाहरवीर मंदिर नायली चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रकट उत्सव के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कथा व्यास आचार्य प्रमोद ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष प्रदान करने वाली दिव्य कथा है। इसका श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है और वह भवसागर से पार उतरने का मार्ग पाता है। श्रद्धालुओं ने झूमकर भजन-कीर्तन किया और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। बाल गोपाल के सुंदर झांकी दर्शन ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अमन शर्मा, बलराज शर्मा, अंकुश शर्मा, सतीश कुमार, फतेहचंद, रवि कुमार, राजेश केला, विपिन कुमार, पूजा, बाबूराम, सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।